बेलसंड में दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने रोका, प्रशासन ने कार्रवाई टाली

न्यायालय के आदेश पर दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को रविवार को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध को देखते हुए प्रशासन को फिलहाल कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी है.

Sitamarhi News: न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भंडारी बाजार के निकट स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाने और मंदिर को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को रविवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी.

मौके पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही.

प्रतिमा हटाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

जैसे ही प्रशासनिक टीम मंदिर परिसर पहुंची, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए.

विरोध कर रहे लोगों ने प्रतिमा हटाने का विरोध जताया. स्थानीय लोगों का कहना था कि यह उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है.

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी प्रशासनिक टीम

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही थी.

विरोध बढ़ने के बाद टीम ने मौके पर स्थिति का आकलन किया और तत्काल कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई.

दो-तीन दिन बाद फिर शुरू होगी प्रक्रिया

मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक कुमार और थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई स्थगित की गई है.

उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन बाद न्यायालय के आदेश के अनुरूप प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी.

प्रशासन का कहना है कि आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी, जबकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tusheem kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >