परिहार. थाना क्षेत्र के बराही गांव में पुलिस ने हत्यारोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया. आरोपितों में विपिन कुमार, विनोद साह, अखिलेश साह, सीता देवी, मीरा देवी एवं रूप सागर देवी के नाम शामिल हैं. मालूम हो कि 14 अक्तूबर 2024 को पारिवारिक विवाद में विपिन कुमार ने चाचा रामप्रीत साह को चाकू से गोद डाला था. अन्य आरोपितों ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी. रामप्रीत को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड ले जाया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी. मामले में रामप्रीत के पुत्र सन्नी कुमार ने उपरोक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
