sitamarhi news: नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए भटक रहे माता-पिता

पुनौरा थाना क्षेत्र से गायब एक नाबालिक लड़की को एक महीना से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे बरामद नही कर सकी है.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र से गायब एक नाबालिक लड़की को एक महीना से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे बरामद नही कर सकी है. जिसके कारण अपहृता के माता-पिता पुलिस के छोटे-बड़े अधिकारियों के पास भटक रहे हैं. परिजनों का कहना है कि मामले का अनुसंधान कर रहे पुलिस अधिकारी को आरोपी का नाम-पता सब उपलब्ध करा दिया गया है. बावजूद इसके आज तक अपहृत लड़की की बरामदगी पुलिस नहीं कर पायी है. बताया गया कि गत 8 मार्च 25 को पुनौरा थाना में आवेदन देकर अपहृता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया गया था कि शाम 7 बजे अपह्त लड़की अपनी मां को परोरी पुल के पास कपड़ा दुकान से दुपट्टा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी. जिसके बाद देर रात्रि 10 बजे तक घर नहीं लौटी. बेटी के वापस नही आने पर उसकी मां ने अपने पति को बतायी कि वह परोरी पुल पर दुपट्टा खरीदने गयी है. अभी तक घर वापस नहीं आई है. काफी खोजबीन के बाद गांव के व्यक्ति ने बताया कि रामपुर परोरी निवासी बिगू पासवान का पुत्र सोनू कुमार पासवान व दो अज्ञात लड़का के साथ आपकी लड़की को समय करीब 8.30 एक चार-चक्का गाड़ी में जबरन बैठाकर डुमरा के तरफ ले जाते देखा गया है. जिसके बाद अपह्ता के माता-पिता सोनू कुमार के घर जाकर उसके पिता को घटना से अवगत कराया. जानकारी मिलने पर सोनू के पिता ने दो दिन का समय मांगा. 11 मार्च 25 को बेटी के नही लौटने पर शाम 4 बजे माता-पिता सोनू के घर जाकर उसके पिता से कहा कि अभी तक मेरी बेटी घर नही आई है. इसी पर बिगू पासवान, कन्हाई पासवान, बिसू पासवान, बिगू पासवान की पत्नी, राजू सहनी व हरी सहनी सभी ग्राम-तलखापुर नया टोला थाना-पुनौरा निवासी गंदी-गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगे. बाद में घर से भगा दिया. मुकदमा करने पर पूरे परिवार को गायब कर जान से मार के फ़ेंक देने की धमकी दी. –बोले अधिकारी

घटना के अनुसंधानकर्ता के साथ मैं खुद नजर लड़की की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहा हूं. बहुत जल्द लड़की को बरामद कर लिया जायेगा.

आलोक कुमार यादव, थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >