सीतामढ़ी. आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है. शब ए बरात के बाद से ही मुस्लिम समुदाय रमजान की तैयारी में लग गए थे. शुक्रवार को चांद नजर नहीं आने पर मुस्लिम संगठनों द्वारा रविवार से रोजा रखने की घोषणा की गयी थी. 30 शाबान के बाद रमजान जैसे पवित्र, बरकत व रहमत महीने की शुरुआत हो जाती है. शनिवार को ऐशा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय रमजान में पढ़े जाने वाली विशेष नमाज तरावीह अदा की. तरावीह की नमाज रमजान प्रारंभ होते ही शुरू कर दी जाती है और ईद का चांद नजर आने के बाद तरावीह की नमाज नही अदा की जाती है. शनिवार को पहला तरावीह के साथ पहला सेहरी भी हुआ. सेहरी का विशेष महत्व है. सेहरी के बाद रोजा (उपवास) रखा जाता है, जिसे सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोजा पूरा किया जाता है. रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रमजान से पूर्व मस्जिद की सफाई के साथ विशेष तौर पर सजाया गया है. विशेष कर बच्चों का उत्साह चरम पर है. रमजान में उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
