पान दुकान की आर में गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

बेलसंड के बसौल चौक पर पुलिस ने पान दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा और सिगरेट बरामद की गई है।

बेलसंड. नगर पंचायत क्षेत्र के बसौल चौक पर पुलिस ने संध्या गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 160 ग्राम गांजा और 44 पीस गांजा भरा सिगरेट बरामद की है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब क्षेत्र में संध्या गश्त पर थी, तभी बसौल चौक स्थित एक पान की दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली. थानाध्यक्ष जंगो राम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीटीसी रंजीत कुमार रौशन ने पुलिस बल के साथ उक्त दुकान पर छापेमारी की. थानाध्यक्ष जंगो राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुद्रिका कुमार के रूप में हुई है, जो पान दुकान कीआर में इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tusheem kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >