बिहार पुलिस सप्ताह पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन

बिहार पुलिस सप्ताह के शुभ अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के परछहियां चौक स्थित बाजार मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

सोनबरसा. बिहार पुलिस सप्ताह के शुभ अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के परछहियां चौक स्थित बाजार मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया. प्रतियोगिता में बिहार पुलिस टीम व ग्रामीण टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें बिहार पुलिस टीम ने 3-0 से विजयी घोषित की गयी. विजेता व उपविजेता टीम को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं मुख्य अतिथि सीमावर्ती नेपाल सर्लाही जिला करमहिया थाना के थानेदार सुभाष यादव के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके राजद नेता पूर्णेंदु कुमार कुशवाहा, रामनरेश सिंह व कुलदीप महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >