सीतामढ़ी: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से चमके 58 चेहरे, पुलिस ने लौटाए 10 लाख रुपये के मोबाइल

सीतामढ़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 58 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. करीब 10 लाख रुपये मूल्य के इन मोबाइलों में से 29 लाभार्थियों को उनके फोन वापस सौंप दिए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi news: सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम और चोरी हुए 58 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 29 लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे गए.

तकनीकी सर्विलांस से मिली सफलता

सीनियर डीएसपी हेडक्वार्टर-1 मोहम्मद नजीब अनवर ने समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और सटीक आसूचना के आधार पर 58 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

29 लाभार्थियों को सौंपे गए मोबाइल

पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 29 लोगों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए. शेष लाभार्थियों को भी सूचना देकर नियमानुसार उनके मोबाइल लौटाए जा रहे हैं.

सीइआइआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ सीइआइआर (CEIR) पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें. इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया तेज होती है.

डीआईयू टीम की रही अहम भूमिका

इस अभियान को सफल बनाने में जिला आसूचना इकाई के प्रभारी पुअनि मोसिर अली, पुअनि मनोज कुमार, अमृत पाल, संजीत कुमार तथा सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, सचिन कुमार, सुमित कुमार सिंह, जावेद, सुमन कुमार सिंह और इंद्रजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

पुलिस ने कहा कि आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा और गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >