चिकित्सकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से ओपीडी सेवाएं बाधित

सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से चल रही बायोमेट्रिक से हाजिरी के खिलाफ चिकित्सकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

शिवहर: सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से चल रही बायोमेट्रिक से हाजिरी के खिलाफ चिकित्सकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिसको लेकर अस्पताल में पर्ची काउंटर भी बंद पड़े हैं. साथ ही ओपीडी सेवा बाधित होने के कारण मरीजों को इलाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती है. उन मरीजों का उपचार ढंग से नहीं हो पा रहा है.कई मरीजों की हालत तो पहले से और खराब होती जा रही है. कई मरीज इलाज न मिलने से इधर-उधर भटक रहे हैं और उन्हें दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं.हालांकि आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं.जहां इमरजेंसी वाले मरीजों की काफी भीड़ देखी गई.डॉक्टर अनवर जमील एवं अन्य कर्मियों ने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज करते देखा गया.वही अस्पताल में इलाज कराने आए लालगढ़ टोले तरवनवा निवासी जितेंद्र कुमार, रौशन कुमार, भगवान भेली निवासी सिया देवी, दाऊद छपरा निवासी सुशीला देवी, कहतरवा निवासी रागिनी कुमारी, घुसुकपुर निवासी दुलारी देवी ने बताया कि पिछले तीन- चार दिनों से अस्पताल में इलाज कराने आ रहे हैं.लेकिन ओपीडी सेवाएं, दवा काउंटर व पर्ची काउंटर बंद रहने के कारण हम सभी मरीज वापस लौट रहे हैं. इलाज नहीं होने से कुछ मरीज इधर-उधर भटकते रहे हैं. कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ देवदास चौधरी ने मरीजों की भीड़ को देखते हुए सदर अस्पताल का निरीक्षण के दौरान कहा कि चिकित्सकों ने अपनी मांगों और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के खिलाफ पिछले 19 मार्च से हड़ताल पर हैं. जिसके कारण ओपीडी सेवाएं बंद पड़े हैं.हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू है. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को कहा गया है कि जल्द ही अपनी हड़ताल समाप्त कर ओपीडी सेवाएं चालू करते हुए मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. अन्यथा चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >