आठ बाइक चालकों का कटा ऑनलाइन चालान

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है.

सुरसंड. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में नवाही चांदनी चौक के समीप एनएच 227 पर चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे आठ बाइक चालकों का आठ हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. विभिन्न कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब की गई नष्ट पुपरी. स्थानीय थाना में विभिन्न कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. गुरुवार को मजिस्ट्रेट सह सीओ रामकुमार पासवान व थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के उपस्थिति में शराब को विनष्ट किया गया. जानकारी के अनुसार, विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब 2557.605 लीटर विदेशी शराब व 13 लीटर नेपाली शराब को जब्त किया गया है. शराब विनष्टीकरण की पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >