मोरसंड में आग लगने से डेढ़ दर्जन घर खाक, चार बकरियां मरी, लाखों का नुकसान

प्रखंड क्षेत्र के मोरसंड गांव में बुधवार को दोपहर आग लग जाने से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के घर जलकर राख हो गया. जबकि चार बकरियां भी आज से झुलस कर मर गयी.

रून्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के मोरसंड गांव में बुधवार को दोपहर आग लग जाने से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के घर जलकर राख हो गया. जबकि चार बकरियां भी आज से झुलस कर मर गयी. जानकारी के अनुसार, मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या-चार निवासी भुजंग सहनी के पुत्र भीम सहनी के घर में अचानक आग लग गयी. बताया गया है कि उस वक्त परिवार के सभी वयस्क सदस्य काम से घर पर नहीं थे. आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया. जब तक ग्रामीण दौड़ते तब तक आग की लपटों की चपेट में पड़ोस के कई घर आ चुके थे. देखते ही देखते भुजंग सहनी के पुत्र भीम सहनी, मोहन सहनी के पुत्र जय किशोर सहनी, राजू सहनी, चंद किशोर सहनी, जनक सहनी की पत्नी मु राजकली देवी, ढ़ोढ़ाई सहनी के पुत्र सहदेव सहनी, भुजंग सहनी के पुत्र अर्जुन सहनी, लालटेन सहनी के पुत्र रमण सहनी, रामब्रीज सहनी की पत्नी मु छठिया देवी, जनक सहनी के पुत्र आनंद सहनी व शिव कुमार सहनी समेत अन्य कई परिवार जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र व स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे दो अग्निशमन वाहन के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. बताया गया है कि हुये इस अग्निकांड में फर्नीचर, अनाज, कपङा,एक बाइक व चार बकरी समेत घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये. लाखों रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. समाचार भेजे जाने तक अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >