डुमरा. छठ पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर तक के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू किया गया है. जाम की समस्या उत्प्न्न न हो इसको लेकर सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से अस्थायी ट्रैफिक प्लान जारी किया है.
▪︎ मेहसौल चौक प्राइवेट बस स्टैंड व सरकारी बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसे मेहसौल चौक की ओर नहीं जाएगी. ये सभी बसे आजाद चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी
▪︎ कारगिल चौक स्टैंड से निकलने वाली सभी बसे कारगिल चौक से डुमरा होते हुए बाहर निकलेगी एवं मेहसौल चौक की ओर बस नहीं जाएगी ▪︎ रीगा की ओर आने वाली सभी बड़े व चार पहिया वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी व जानकी स्थान से गौशाला चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी ▪︎ किरण चौक से टेम्पो व ऑटो रिक्शा हॉस्पिटल की तरफ जाएगी व महंथ साह चौक से रघुलीला रिसोर्ट होते हुए जानकी स्थान जाएगी ▪︎ मेहसौल चौक से टेम्पो व ऑटो रिक्शा कारगिल चौक होते हुए गौशाला चौक व रिंग रोड की ओर जाएगी. कोई टेम्पो शहर में प्रवेश नहीं करेगीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
