मेजरगंज पुलिस ने 22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को दबोचा

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा से 22.5 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसबिट्टा से 22.5 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के नरहा जगदर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है.

बसबिट्टा में हुई कार्रवाई

थाना पुलिस ने रविवार शाम गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया.

पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध सोमवार को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने कहा कि नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >