Sitamarhi: डुमरा में नाबालिग नेपाली लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म

डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास गांव में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास गांव में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया. पीड़िता की मां ने डुमरा थाना में मामला दर्ज कराते हुए छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान बेरबास गांव निवासी ओकार अंसारी ने उसे बहला-फुसलाकर एक पास के बगीचे में ले गया. वहां उसने कथित रूप से चाकू दिखाकर दो घंटे तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. घटना से आहत लड़की रोते-बिलखते घर लौटकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. जब परिजन आरोपियों से सवाल करने पहुंचे तो उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया. रात में पीड़िता को थाना लाया गया. जहां उसकी मां के आवेदन पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि सगीर अंसारी, ओकार अंसारी, जमीला खातून, नौशाद अंसारी व हिकला अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. वहीं पीड़िता का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >