मदरसा से नेपाल का बच्चा गायब

शहर के राजोपट्टी स्थित तैयब मदरसा मे रह रहे एक बच्चे के गायब होने की बात सामने आयी है. बच्चे की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के सखुआवा दमौरा निवासी सफुल्लाह अंसारी के पुत्र मो जावेद अंसारी के रुप में की गयी है.

सीतामढ़ी. शहर के राजोपट्टी स्थित तैयब मदरसा मे रह रहे एक बच्चे के गायब होने की बात सामने आयी है. बच्चे की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के सखुआवा दमौरा निवासी सफुल्लाह अंसारी के पुत्र मो जावेद अंसारी के रुप में की गयी है. गायब बच्चे के पिता ने मेहसौल ओपी पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 21 अप्रैल 2024 को पुत्र को राजोपट्टी स्थित तैयब मदरसा मे दाखिला कराया था. 29 अप्रैल की शाम 5.00 बजे बच्चे का फोन आया कि आपका पुत्र मदरसा से गायब हो गया है. तत्काल परिवार के अन्य लोगों के साथ सीतामढ़ी पहुंचे. लड़के की सभी जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >