जनगणना बैठक और प्रशिक्षण से गायब रहे पांच कर्मी, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

बथनाहा प्रखंड में जनगणना कार्य को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. बैठक और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. उनके 17 जुलाई के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है.

Sitamarhi News: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बथनाहा प्रखंड के पांच कर्मियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने पांचों से स्पष्टीकरण मांगा है और 17 जुलाई का वेतन भुगतान भी स्थगित कर दिया है.

मामला जनगणना से जुड़ी बैठक और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने का है.

इन कर्मियों से मांगा गया जवाब

कार्रवाई की जद में आए कर्मियों में कृषि समन्वयक गौतम कुमार, उपेंद्र कुमार तथा पंचायत रोजगार सेवक अरुण कुमार, संजय कुमार झा और गौतम कुमार शामिल हैं.

इन सभी की जनगणना कार्य में क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई थी.

बैठक और प्रशिक्षण से रहे अनुपस्थित

बीडीओ ने 15 जुलाई को पत्र जारी कर 17 जुलाई को जनगणना संबंधी विशेष बैठक बुलाई थी. प्रशासन के अनुसार, अधिकांश प्रतिनियुक्त कर्मी बैठक में पहुंचे, लेकिन संबंधित पांचों कर्मी अनुपस्थित रहे.

प्रशासन का कहना है कि दूरभाष पर सूचना देने के बावजूद वे बैठक में शामिल नहीं हुए.

इसके बाद 18 जुलाई को जिला स्तर पर आयोजित क्षेत्र पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी ये सभी कर्मी अनुपस्थित रहे.

बीडीओ ने जताई नाराजगी

बीडीओ ने इसे प्रखंड प्रशासन के आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बताया है.

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावित नहीं होने देने के लिए तत्काल जिला प्रशासन से समन्वय कर अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराई गई.

वेतन रोका, आगे हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बीडीओ ने संबंधित पांचों कर्मियों का 17 जुलाई का वेतन भुगतान रोकने का आदेश दिया है.

साथ ही सभी को अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी (डीएम) को अनुशंसा भेजी जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amrendra Kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >