ओडिशा में मजदूरी करते हैं पिता, बेटे ने NEET UG में हासिल की शानदार रैंक; गांव ने किया सम्मान

सीतामढ़ी के दीपक कुमार ने NEET UG परीक्षा में 3479वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर दीपक को सम्मानित किया गया.

Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र की हरदिया पंचायत के सम्हौली गांव के छात्र दीपक कुमार ने NEET UG परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है. शनिवार को ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर सम्मान समारोह आयोजित किया.

दीपक को शॉल, मिथिला पाग पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.

पूरे गांव के लिए बने प्रेरणा

पूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दीपक के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि दीपक की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की उपलब्धि है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.

ऑल इंडिया 3479वीं रैंक हासिल

दीपक कुमार ने NEET UG परीक्षा में ऑल इंडिया 3479वीं रैंक प्राप्त की है. वहीं ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 1351वीं रही.

उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

पिता मजदूरी कर चला रहे परिवार

ग्रामीणों ने बताया कि दीपक के पिता दिलीप साह वर्तमान में ओडिशा में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं.

सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद दीपक ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

परिवार और ग्रामीणों ने जताई खुशी

सम्मान समारोह के दौरान दीपक की माता प्रतिभा देवी, दादी गिरिजा देवी, सतीश यादव, हरि शंकर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

सभी ने दीपक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baidnath thakur

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >