NEET विरोध में रणक्षेत्र बना सीतामढ़ी समाहरणालय, उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग और किया पथराव

NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में सीतामढ़ी में शनिवार को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने समाहरणालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस घटना में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Sitamarhi News: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आक्रोश शनिवार को हिंसक हो गया. जिले के मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय और आसपास के इलाकों में उपद्रवियों ने भारी हंगामा किया. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर अचानक भीषण पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसक हमले में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन समेत कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.


समाहरणालय में घुसने की कोशिश, कई गाड़ियों में लगाई आग

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी समाहरणालय परिसर में जबरन घुसकर हमला करने की फिराक में थे. इसी दौरान स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई. उपद्रवियों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. गाड़ियों से उठती लपटों और उपद्रव के कारण पूरा समाहरणालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे गए सैकड़ों आंसू गैस के गोले

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल को भारी मशक्कत करनी पड़ी. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सैकड़ों चक्र टीयर गैस (आंसू गैस) के गोले छोड़ने पड़े. आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद ही उपद्रवी मौके से पीछे हटे.


छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, स्थिति तनावपूर्ण

घटना के बाद से इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरे समाहरणालय क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी संख्या में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. घायल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >