गुजरात में कंटेनर में लगी आग, नानपुर के युवक की झुलस कर मौत

थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी कपल मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश मुखिया बीते 30 अक्तूबर गुजरात के अहमदाबाद में कंटेनर गाड़ी चला रहे थे.

नानपुर. थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी कपल मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश मुखिया बीते 30 अक्तूबर गुजरात के अहमदाबाद में कंटेनर गाड़ी चला रहे थे. इसी बीच हाई वोल्टेज बिजली तार के पोल से टकरायी, जिससे आग लग गयी. उसी समय मुकेश मुखिया झुलस कर घटनास्थल पर मौत हो गयी. गांव में शव पहुंचते ही मातम छा गया. शव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े. मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उसी से पूरा परिवार चल रहा था. स्थानीय विधायक मुकेश कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार बमबम, उप प्रमुख मुजम्मिल हुसैन, पंसस मंजू कुमारी, समाजसेवी रामवृक्ष सहनी सहित अन्य लोगों ने सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >