नगर परिषद की बैठक में जोरदार हंगामा: पार्षदों ने लगाए मनमानी के आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बैरगनिया नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में एजेंडे को लेकर पार्षदों ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बैरगनिया नगर परिषद: नगर परिषद सभागार में मंगलवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक भारी हंगामे और नोकझोंक की भेंट चढ़ गई. सभापति सिंधु गुप्ता और उपसभापति धीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कुल 15 एजेंडों पर चर्चा होनी थी. बैठक की शुरुआत में ही वार्ड पार्षदों ने एजेंडा तय करने में मनमानी और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया.

मनमानी का आरोप, सभागार में बढ़ा तनाव

वार्ड पार्षद कुणाल कुमार ने आरोप लगाया कि एजेंडों के चयन में पार्षदों की प्राथमिकताओं को दरकिनार कर मनमानी की गई है. इसके समर्थन में अन्य पार्षद भी उतर आए और देखते ही देखते सभा कक्ष में शोर-शराबा बढ़ गया. स्थिति बेकाबू होते देख नगर परिषद प्रशासन ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उत्तेजित पार्षदों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

15 एजेंडों पर होनी थी चर्चा

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बैठक की कार्यवाही पुनः प्रारंभ हुई. सभापति द्वारा नगर विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पटल पर रखे गए:

  • पिछली बैठक की संपुष्टि और महावीरी झंडा आयोजन की घटनोत्तर स्वीकृति.
  • 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के व्यय की घटनोत्तर मंजूरी.
  • सभी वार्डों में एलइडी लाइट और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना.
  • जल-जीवन-हरियाली योजना, सड़कों का वर्गीकरण और क्षेत्र विस्तार.
  • दैनिक मजदूरी पर सफाई कर्मी व बिजली मिस्त्री रखने संबंधी प्रस्ताव.

विरोध के चलते अधिकांश प्रस्ताव स्थगित

विभिन्न प्रस्तावों पर पार्षदों के कड़े विरोध और आपत्तियों के कारण आम सहमति नहीं बन सकी. गतिरोध को देखते हुए सदन ने अधिकांश महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय को अगली सामान्य बोर्ड की बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बाबा गणिनाथ गोविंद जन्मोत्सव का भव्य आगाज: ध्वजारोहण और हनुमान आराधना में उमड़े भक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >