सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड-29 में जलजमाव से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश

सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड नंबर-29 में जलजमाव से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नाले के अभाव में सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बीमारी का खतरा है।

Sitamarhi Nagar Nigam: सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 का हाल बदहाल बना हुआ है. नाले के अभाव में प्रमुख सड़क पर साल के बारह महीने पानी जमा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि स्थानीय विधायक अनिल कुमार के आवास तक जाने वाली सड़क पर भी जलजमाव की समस्या लंबे समय से जस की तस बनी हुई है.

Sitamarhi News: बारिश के बाद स्थिति हुई और अधिक गंभीर

हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है. सड़क के कई हिस्सों में पानी भरा रहने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है, जबकि पैदल चलने वालों को भी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. यहां के कई परिवार पिछले कई वर्षों से घर-आंगन में जमे गंदे पानी के बीच नारकीय जीवन जीने को विवश हैं.

कई बार उठी मांग, लेकिन नहीं निकला समाधान

स्थानीय निवासी मदन कुमार, राजेश कुमार भारती, विजय कुमार और पुरुषोत्तम मिश्रा का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है. सड़क के किनारे पक्के नाले का निर्माण न होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़क पर ही फैल जाता है.

बीमारी फैलने की आशंका और स्थानीय लोगों की मांग

लंबे समय तक पानी जमा रहने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है और भयंकर दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है. बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब नाला निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है.

एक महीने के अंदर शुरू होगा निर्माण : पार्षद

इस संबंध में स्थानीय वार्ड पार्षद चंदा देवी ने बताया कि नाला निर्माण के लिए नगर निगम बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति से योजना पहले ही पारित हो चुकी है. फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पूरी उम्मीद है कि एक महीने के भीतर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें... मेडिकल ओवरब्रिज के पास CNG टैंकर से गैस लीक, फायर ब्रिगेड ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >