Sitamarhi News: दो बच्चियों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में जहरीला पदार्थ खाने से दो बच्चियों की दुखद मौत के बाद सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत की घटना के बाद शनिवार को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे. सांसद ने मृत बच्चियों के स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी भी ली.

पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मृत बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं. सांसद ने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

अधिकारियों को सहायता उपलब्ध कराने की पहल का निर्देश

सांसद ने संबंधित अधिकारियों से भी पीड़ित परिवारों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल समय में हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए.

मौके पर मौजूद रहे जदयू नेता और ग्रामीण

सांसद के गांव पहुंचने के दौरान जदयू नेता शिवेश सिंह, संजीव कुमार, मनोज झा, सुनील गुप्ता, जीतेन्द्र कुशवाहा, विजेंद्र गुप्ता समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >