बेलसंड. थाना क्षेत्र के भोरहां गांव स्थित श्मशान घाट के समीप नलकटुआ का भय दिखाकर मछली विक्रेता व पत्नी से 53 सौ रुपये व मंगलसूत्र छिन लिया. इस संबंध में विश्वनाथ सहनी की पत्नी तेतरी देवी ने गुरुवार को स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के दिनेश साह के पुत्र छोटू कुमार समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया है. आवेदन के अनुसार, तेतरी अपने पति के साथ कोठी बाजार से मछली बेचकर घर जा रही थी. रास्ते में भोरहा श्मशान घाट के निकट आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ नलकटुआ का भय दिखाकर पति विश्वनाथ सहनी के साथ गाली-गलौज करने लगा. आरोपियों ने सूचिका के साथ छेड़खानी करते हुए उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व रुपये छिन लिया.
नलकटुआ का भय दिखाकर मछली विक्रेता से रुपये छिना

नलकटुआ का भय दिखाकर मछली विक्रेता से रुपये छिना
Copied link
थाना क्षेत्र के भोरहां गांव स्थित श्मशान घाट के समीप नलकटुआ का भय दिखाकर मछली विक्रेता व पत्नी से 53 सौ रुपये व मंगलसूत्र छिन लिया.