रंगदारी से इंकार करने पर व्यवसायी से रुपया व सोने की चेन लूटी

रीगा-परसौनी पथ में खरसान चौक के निकट अनाज व्यवसायी को मारपीट कर घायल करने एवं रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

रीगा. रीगा-परसौनी पथ में खरसान चौक के निकट अनाज व्यवसायी को मारपीट कर घायल करने एवं रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाना क्षेत्र के रेवासी टोले धनुषी निवासी राघव साह का पुत्र रामजी साह है. आवेदन में बताया गया कि रामजी साह अनाज का व्यवसाय करते हैं. भाड़े के टेंपों पर अनाज लाद कर रीगा परसौनी पथ से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तो रास्ते में खरसान गांव निवासी गणेश माझी, महेंद्र माझी व गणेशी माझी ने खरसान चौक पर टेंपो को रोक दिया और कहा कि प्रति महीना 10 हजार देना होगा. इंकार करने पर तीनों ने लाठी-डंडा से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. मारपीट से बेहोश हो जाने पर जेब से 25 हजार रुपया व सोने की चेन गर्दन से निकाल लिया. जानकारी मिलने पर रामजी साह के पुत्र घटनास्थल पर पहुंचकर 112 पर कॉल किया, पुलिस की गाड़ी देखते ही तीनों आरोपित गांव की ओर भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >