नानपुर. थाना क्षेत्र के एक हाइस्कूल में पढ़ने आयी नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की है. थाना क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा प्रतिदिन की भांति विद्यालय में पढ़ने को आयी थी. तब छात्रा एडमिशन रसीद लेने के लिए दूसरे मंजिल पर स्थित विद्यालय के किरानी के ऑफिस में पहुंची और किरानी से एडमिशन रसीद की मांग की. तब किरानी ने अकेला देख उसके साथ जोर जबरदस्ती व छेड़छाड़ करने लगा. तब छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचती हुई चिल्लाते हुए नीचे उतरी और विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं को घटना की जानकारी दी. इस घटना की जानकारी धीरे-धीरे अन्य लोगों को होने लगी. घटना की जानकारी होने पर छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंच हंगामा करने लगे. परिजनों द्वारा 112 पर घटना की जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही 112 की टीम विद्यालय पहुंची. तब तक किरानी मौका देख विद्यालय से भाग निकला. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
