अवैध वसूली समेत अन्य आरोपों को लेकर एमओ ने पूछा स्पष्टीकरण

जिले के मेजरगंज प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक रामप्रवेश पासवान से एमओ परेशान है.

सीतामढ़ी. जिले के मेजरगंज प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक रामप्रवेश पासवान से एमओ परेशान है. दरअसल, एमओ का मानना है कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर कार्यालक सहायक पासवान द्वारा कथित तौर पर मनमानी व गड़बड़ी की जाती है और इसके लिए उन्हें बदनाम होना पड़ता है. पासवान की कार्यशैली से क्षुब्ध एमओ ने स्पष्टीकरण पूछा है.

— सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कार्यपालक सहायक पासवान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसी के बारे में उनसे जवाब मांगा गया है. बताया गया है कि एक सोशल मीडिया हैंडलर ने राशन कार्ड बनाने में उक्त कार्यपालक सहायक के भ्रष्टाचार से संबधित वीडियो को वायरल किया है. वीडियो में जो बातें कही गई है, उसे एमओ ने प्रथम दृष्टया सच माना है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की कही से पुष्टि नही करता है. उन्होंने उक्त कार्यपालक सहायक को पूछे स्पष्टीकरण से संबंधित पत्र में कहा है कि वे मेजरगंज समेत तीन प्रखंडों के प्रभार में है. उनके द्वारा सौंपे गए कार्यों का पासवान द्वारा समय पर निष्पादन नहीं किया जाता है और उसे जानबूझ कर किसी गलत मंशा को सिद्ध नहीं होने तक टाला जाता है, जिससे विभागीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

— कार्यपालक सहायक की मनमानी उजागर

एमओ की माने, तो कार्यपालक सहायक आवेदकों को सही जानकारी नहीं देते है. उन्हें कार्यालय में बुलाकर परेशान किया जाता है. एमओ की शिकायत मिली है कि पासवान द्वारा आम जनता से किसी कार्य के लिए अवैध उगाही की जाती है. सीएससी सेंटर वालों से भी मिलीभगत कर राशन कार्ड बनाने के लिए उगाही का आरोप है। उन्होंने पूछा है कि कार्यालय व उनका नाम बदनाम करने एवं राशन कार्ड बनाने में अवैध वसूली करने के आरोप में क्यों नहीं प्राथमिकी दर्ज कराई जाए और संविदा को रद्द करने को वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >