थाना परिसर में विधायक ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चोरौत थाना परिसर में विधायक प्रो नागेंद्र राउत ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है।

चोरौत. हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में विधायक प्रो नागेंद्र राउत ने पौधरोपण किया. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. मौके पर थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, प्रो शैलेश झा, पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ मिश्र, पूर्व प्रमुख सह पंसस ओमप्रकाश राय, अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार, एएसआइ राकेश कुमार, नरेश मंडल, मो अंसारुल, व लक्ष्मण साह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >