बाइक सवार बदमाशों ने बुर्जुग से पांच लाख रुपये छीने

नगर के अस्पताल रोड़ पार्क के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुर्जुग से झोला में रखे पांच लाख रुपए छीनकर फरार हो गया.

सीतामढ़ी. नगर के अस्पताल रोड़ पार्क के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुर्जुग से झोला में रखे पांच लाख रुपए छीनकर फरार हो गया. पीड़ित की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण पुरी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित पुत्री की शादी के लिए बुधवार की दोपहर में बाटा चौक स्थित एसबीआइ बाजार शाखा में जाकर अपने खाते से पांच लाख रुपए निकाल कर घर के लिए पैदल अकेले निकल गये. इसी दौरान सदर अस्पताल के पश्चिमी गेट के आगे पीछे से आये अपाचे बाइक पर सवार दो युवक झोला छीनकर भवदेपुर गुमटी के तरफ फरार हो गया. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. नगर थानाध्यक्ष के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया. बताया कि आरोपी के द्वारा हाथ से झोला का बैग छीनकर भागते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >