बुर्जुग से बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीने, एक बदमाश धराया

थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक बुर्जुग व्यक्ति से 50 हजार रुपये छीन लिए.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक बुर्जुग व्यक्ति से 50 हजार रुपये छीन लिए. बुर्जुग के हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये तथा भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया. उसकी पहचान समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला वार्ड नंबर पांच निवासी विनोद पासवान के पुत्र कोहिनुर कुमार के रुप में की गयी है. पुलिस ने पकड़े गये बदमाश को गिरफ्त में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पटदौड़ा निवासी देवनारायण पंडित दोपहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 50 हजार रुपये निकाल कर लौट रहे थे. इसी बीच दो बदमाश वहां रुपये छीन कर भागने लगे. मौजूद लोगों ने एक को मौके से पकड़ लिया, जबकि रुपये लेकर दूसरा बदमाश भाग निकला. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >