Sitamarhi: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एमडीएम कर्मी

बुधवार को एमडीएम कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.

डुमरा. बिहार राज्य मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघ बिहार पटना के अह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को एमडीएम कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. संयुक्त शिक्षा भवन स्थित एमडीएम कार्यालय में कर्मियों ने जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष संतोष बैठा के नेतृत्व में हड़ताल शुरू किया. संघ ने बताया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के कैबिनेट एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक में 2012 में ही वेतन बढ़ोतरी की मंजूरी प्रधान सचिव शिक्षा विभाग ने वर्ष 2012 को बिहार शिक्षा परियोजना, जीविका व स्वास्थ्य कर्मी के समतुल्य वेतन निर्धारण की मंजूरी के बाद वेतन नहीं बढ़ाना मानवाधिकार का हनन है. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद बिहारी मंडल ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी दिए हुए 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी वेतन बढ़ोतरी को लागू नहीं होना यह घोर अन्याय है. उन्होंने वेतन बढ़ोतरी करते हुए बीइपी कर्मी के समतुल्य 13 वर्षों का बकाया एरियर की भुगतान की मांग शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग से किया. जिला लेखापाल आशीष कुमार ने कहा की सरकार अन्य विभागों में कर्मी का वेतन दोगुना-तिगुना कर दिया है. 18 वर्षो से कार्य कर रहे एमडीएम कर्मी का वेतन नहीं बढ़ना घोर अन्याय है. उन्होंने कहा कि जब तक वेतन की बढ़ोतरी नहीं होगी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा. इस मौके पर मो नौशाद अंसारी, राकेश कुमार, उमेश कुमार झा, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, उदय कुमार सिंह, पंकज कुमार, शिवशंकर सिंह व संतोष बैठा समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >