डुमरी कटसरी श्यामपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, लाश गायब

श्यामपुर थाना क्षेत्र की रोहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 3 में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है.

डुमरी कटसरी. श्यामपुर थाना क्षेत्र की रोहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 3 में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. मृतका शिल्पी कुमारी (23 वर्ष), पुत्री मंगल राम, ग्राम बाजितपुर, थाना मधुबन, जिला पूर्वी चंपारण की थी. शिल्पी की शादी सोनू मंडल, पुत्र पहलाद मंडल, ग्राम रोहुआ, थाना श्यामपुर भटहा, जिला शिवहर से हुई थी.

शिल्पी कुमारी के पिता मंगल राम ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाती थी और न देने पर उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी. 11 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब परिवार वाले वहां पहुंचे, तो शिल्पी गायब मिली. मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पति सोनू मंडल, रवि मंडल, विराज मंडल, रघुनाथ मंडल, गिरिजा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने मिलकर उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गिरिजा देवी, पति विराज मंडल और रवि मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की खोज में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >