निरीक्षण में कई शिक्षक मिले अनुपस्थित

बीईओ सुधीर कुमार राय ने शुक्रवार को प्रखंड के बिभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में जो भी शिक्षक विद्यालय से गायब पाए गए, उनके ऊपर करवाई के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है.

बोखड़ा.बीईओ सुधीर कुमार राय ने शुक्रवार को प्रखंड के बिभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में जो भी शिक्षक विद्यालय से गायब पाए गए, उनके ऊपर करवाई के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है. बीईओ ने बताया की निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय भुइया स्थान सतेर सुबह 8 बजकर 8 मिनट में बंद पाया गया. प्राथमिक विद्यालय सतेर के निरीक्षण के क्रम में सुबह 8 बजे शिक्षक अरुण कुमार विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए. मध्य विद्यालय झिटकी के निरीक्षण के क्रम में सुबह 8 बजकर 20 मिनट में शिक्षिका सबीहा खातून विद्यालय से अनुपस्थित पाई गई. मध्य विद्यालय सतेर में सुबह 8 बजकर 42 मिनट एक शिक्षक संजय कुमार कापर विद्यालय से गायब मिले, जबकि प्राथमिक विद्यालय बुधनगरा बालक में सभी शिक्षक उपस्थित थे, जबकि मिशन दक्ष का संचालन नहीं होते पाया गया. बीईओ सुधीर कुमार राय ने बताया ने बताया की अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >