Sitamarhi SSB Action: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 51वीं बटालियन ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गश्त के दौरान जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 300 एमएल की 360 बोतल देसी शराब और एक बाइक जब्त की. हालांकि, जवानों को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकला.
पिलर संख्या 302 के पास हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, रविवार रात सुरसंड कैंप में तैनात 51वीं बटालियन के एसएसबी जवान भारत-नेपाल सीमा पर नियमित गश्त कर रहे थे. इसी दौरान सीमा स्तंभ (पिलर) संख्या 302 के पास एक बाइक पर शराब की खेप लाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई.
SSB को देखते ही भाग निकला तस्कर
जवानों को अपनी ओर आते देख तस्कर बाइक और शराब की खेप मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया. एसएसबी ने मौके से बाइक और शराब को कब्जे में ले लिया.
थाने को सौंपा गया जब्त सामान
कार्रवाई के बाद एसएसबी ने जब्त की गई शराब और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढे़ं: धुएं से भरे ऑटो में फंसे थे दो मासूम, लोग लूटते रहे एम्पलीफायर, पुलिस बनी फरिश्ता
