करेंट लगने से मजदूर की मौत

थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव में घर मरम्मत करने के क्रम में विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी.

पुपरी. थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव में घर मरम्मत करने के क्रम में विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जिसकी पहचान नारायणपुर निवासी स्व जिंदार महतो के करीब 60 वर्षीय पुत्र उपेंद्र महतो के रुप में की गयी है. वह फुलवरिया गांव निवासी महेंद्र साह के घर की मरम्मत करने के क्रम में मजदूरी कर रहे. उपेंद्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा. सूचना मिलने पर बीडीओ मनोज कुमार व थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >