बाजपट्टी में करेंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

थाना क्षेत्र के बसौल गांव में रविवार की सुबह ट्रक पर लदे बालू को मापने चढ़े मजदूर के 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गयी.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बसौल गांव में रविवार की सुबह ट्रक पर लदे बालू को मापने चढ़े मजदूर के 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गयी. जिसकी पहचान बसौल गांव निवासी नागेंद्र पटेल के पुत्र सुनील पटेल (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. वह अपने घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था, जो मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था. सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. मृतक की पत्नी पूनम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया राजेश दास, ग्रामीण धनंजय पटेल, मुकुल कुमार सहित ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >