Sitamarhi: परसौनी में बिजली के करेंट से मजदूर की मौत

थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ढांगर गांव में बुधवार की दोपहर बिजली के पोल में लगे लाइट को बुझाने के क्रम में बिजली की करेंट से एक मजदूर की मौत हो गयी.

परसौनी. थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ढांगर गांव में बुधवार की दोपहर बिजली के पोल में लगे लाइट को बुझाने के क्रम में बिजली की करेंट से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ढांगर गांव निवासी विंदेश्वर ठाकुर(55 वर्ष) पिता स्व किशोरी ठाकुर के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर में विंदेश्वर ठाकुर मजदूरी कर घर लौटा. इसी क्रम में उसने घर के सामने बिजली के पोल पर लाइट जलते देख उसे बुझाने चला गया. लाइट बुझाने के क्रम में पोल पर लटक रहे लगे नंगे तार में स्पर्श में आ जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह चौहान, बेलसंड विधानसभा के जेडीयू प्रभारी पप्पू कुशवाहा ने मृत्य स्व ठाकुर के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया. साथ ही बिजली विभाग के पदाधिकारियों से मामले की जांच कर सरकारी सहायता राशि देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >