हत्या मामले के आरोपित के घर हुई कुर्मी जब्ती की कार्रवाई

मो सब्दुल के हत्या के फरार नामजद आरोपित मो एतवारी के पुत्र मो नाजिर के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी.

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के टिकौली पंचायत के जहांगीरपुर गांव निवासी मो सब्दुल के हत्या के फरार नामजद आरोपित मो एतवारी के पुत्र मो नाजिर के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. बताते चलें कि विगत 14 जुलाई की रात्रि को मो ताहिर के पुत्र मो सब्दुल की हत्या हसिया से गला रेतकर कर दिये जाने के मामले में मृतक की मां शहनाज खातून के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 245/24) दर्ज करायी थी. जिसमें उसके चाचा मो नाजिर को आरोपित किया गया. नाजिर उस घटना के बाद से ही पुलिस की नजरों से फरार चल रहा है. पत्नी व पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के रैनविशुनी गांव निवासी सोमनाथ पासवान ने पत्नी और पुत्री के अपहरण करने के बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बेलसंड थाना क्षेत्र के सुखी गांव निवासी नंदकिशोर पासवान के पुत्र पिंटू कुमार, पिंटू के पिता व मेहीचंद पासवान के पुत्र नंदकिशोर पासवान, पिंटू की मां चंद्रमाला देवी व भाई प्रिंस कुमार को आरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >