एक महीने से लापता युवती बेलसंड के कोठी चौक से बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

बेलसंड थाना पुलिस ने एक माह से लापता युवती को कोठी चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिनकी पुलिस गहन जांच कर रही है।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक माह पूर्व लापता हुई युवती को गुरुवार की शाम कोठी चौक से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

Sitamarhi Crime News: 24 जुलाई से अचानक लापता थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीते 24 जुलाई से अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन दिया. इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी.

मामले में 5 लोगों को बनाया गया था नामजद आरोपी

अपहरण की दर्ज प्राथमिकी में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ राजा, रामप्रवेश पंडित, फूलमती देवी, रानी कुमारी तथा मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डिहजीवर निवासी कुल्हिया देवी और अंजिला कुमारी को नामजद आरोपित किया गया था. पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है.

तकनीकी सूचना के आधार पर मिली सफलता

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पुलिस तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लगातार युवती की तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कोठी चौक से युवती को बरामद कर लिया गया. पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और बयान दर्ज कराने में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tusheem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >