सीतामढ़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य कार्यक्रम, पीएम के संबोधन से प्रेरित हुए युवा खिलाड़ी

सीतामढ़ी में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को फिटनेस और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेल संवाद सीतामढ़ी:  राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय के राजेंद्र सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद- खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना था.

खिलाड़ी व युवा इंफ्लुएंसर सम्मानित, कई गणमान्य रहे मौजूद

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रेखा कुमारी एवं प्राचार्या डॉ. अर्पणा कुमारी सहित खेल जगत के कई गणमान्य मौजूद रहे. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

  • उपस्थित खेल हस्तियां: जिला खेल पदाधिकारी एमडी इस्लाम, ताइक्वांडो सचिव मुनेंद्र कुमार, केआईएससी की सरिता कुमारी, एकलव्य की मेनका कुमारी.
  • सम्मानित प्रतिभाएं: राज्यस्तरीय ट्रिपल जंप रजत पदक विजेता आशुतोष कुमार, जिला कबड्डी खिलाड़ी जुही कुमारी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि कुमारी.
  • सहभागिता: महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मी, एनएसएस और एमवाई भारत के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

पीएम के वर्चुअल संबोधन के बाद नशामुक्त भारत की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना. प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों को अपनाने और फिटनेस को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. युवाओं ने खेल सुविधाओं, प्रतिभा निखारने और कौशल विकास पर अपने विचार साझा किए. अंत में सभी को ‘नशामुक्त युवा—विकसित भारत’ की शपथ दिलाई गई तथा विकसित भारत युवा नेता संवाद-2027 क्विज से जुड़ने का आह्वान किया गया.

ये भी पढ़ें: एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई जांच



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >