आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में कन्हवां का सौरभ गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार को लडकी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

सीतामढ़ी. साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार को लडकी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के कन्हवा गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र सौरव कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार साइबर थाना में फोटो वायरल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. साइबर पुलिस की जांच में वायरल करने के मामले में आरोपी की मोबाइल नंबर की पहचान हुआ. बाद में पुलिस ने आरोपी व उसके मोबाइल फोन को जब्त कर जांच की. जांच में अश्लील फोटो वायरल होने की बात सामने आयी. साइबर डीएसपी दिपक कुमार ने बताया कि मोबाइल की जांच से पता चला कि आरोपी के द्वारा फोटो वायरल की गयी है. सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >