Sitamarhi News: जिले के कन्हौली थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष के खिलाफ एक महिला आरक्षी द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय शिकायत समिति का गठन किया गया है. समिति मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जांच करेगी.
इस संबंध में गुरुवार को बिहार पुलिस की ओर से जानकारी जारी की गई.
अपर पुलिस अधीक्षक करेंगी जांच समिति की अध्यक्षता
जारी जानकारी के अनुसार, गठित समिति की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ पुपरी सुनीता कुमारी कर रही हैं.
समिति शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का विधिसम्मत एवं निष्पक्ष परीक्षण कर रही है.
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
जिला पुलिस ने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई जांच में सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.
