Sitamarhi: जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, पांच का चयन

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रालि द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में किया गया.

सीतामढ़ी. बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रालि द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि नितेश कुमार द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को जॉब संबंधी कार्य, कार्यस्थल, वेतन, भत्ते प्रशिक्षण एवं कंपनी के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कंपनी द्वारा बताया गया कि यह जॉब जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर के रूप में है. कंपनी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया है. डीएसएम कुमार रितुराज द्वारा जॉब कैंप में उपस्थित आवेदकों को उनके कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस जॉब कैंप में कंपनी द्वारा कुल 10 बॉयोडाटा प्राप्त किया गया. बाद में पांच आवेदकों का चयन किया गया. जॉब कैंप के सफल संचालन में संदीप कुगार, जिला कौशल प्रबंधक कुमार रितुराज, जिला कौशल प्रबंधक चंदन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार, कार्यालय परिचारी सचिन कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राजकिशोर कुमार, अजय कुमार, पप्पु कुमार तथा जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >