शिवहर विधानसभा से जदयू की श्वेता गुप्ता व जन सुराज के निरज सिंह ने दाखिल किया नामांकन

जिले में द्वितीय चरण के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन 22- शिवहर विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

शिवहर: जिले में द्वितीय चरण के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन 22- शिवहर विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता ने दो सेट में तो जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी निरज सिंह ने एक सेट में नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल के समक्ष दाखिल किया. नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. भीड़ को देखते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को बाहर जाने की हिदायत दी. अनुमंडल परिसर में बीडीओ अरुण कुमार सिंह, आदित्य सौरभ और नगर कार्यपालक पदाधिकारी नीलम स्वेता हेल्प डेस्क पर मौजूद रहे. अब तक कुल नौ नॉमिनेशन रिसीट (एनआर) कटाए जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >