नहीं रहे जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य गुलटेन मिश्र

जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य व बाल स्वयंसेवक रहे समाजसेवी व पुपरी निवासी गुलटेन मिश्र (84) का निधन शनिवार की सुबह उनके अपने आवास पर हो गया.

पुपरी. जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य व बाल स्वयंसेवक रहे समाजसेवी व पुपरी निवासी गुलटेन मिश्र (84) का निधन शनिवार की सुबह उनके अपने आवास पर हो गया. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक है. उनके निधन पर विप के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक दिलीप राय, पूर्व सांसद सीताराम यादव, आरएसएस व संघ विचार परिवार के हृषिकेश कुमार चौधरी, इंद्र कुमार, हेमंत गिरि, हरिकिशोर प्रेमी, अरविंद कुमार आनंद, नवीन कुमार ठाकुर, आशीष कुमार मुन्ना, भाजपा नगर अध्यक्ष रंधीर चौधरी, सोनू ठाकुर, सुजीत मिश्र, भोगेंद्र गिरि, बद्रीनाथ मिश्र, गोपाल झा, प्राणेश मिश्र, अर्पणा शर्मा, पप्पू मुरारी शिवहरे, श्याम राज, केशव कुमार सिंह, मदन मिश्र, डॉ अजय कुमार मिश्र, राकेश कुमार चुन्नू, कामेश्वर जायसवाल, गोविंद जालान व दिनेश भारती समेत अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >