मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.

सीतामढ़ी. श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में प्राध्यापिका डॉ रानी कुमारी के नेतृत्व में समारोह पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कॉलेज की सभी प्राध्यापिका, महिला कर्मचारी एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर केक भी काटा गया. इस दौरान प्रेरणादायक भाषण और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया. छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके महत्व को दर्शाया. प्रभारी प्राचार्य मो सनाउल्लाह ने महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला शिक्षकों एवं कर्मचारी को बधाई दी और शानदार कार्यक्रम के लिये धन्यवाद दिया. मौके पर प्राध्यापिका डॉ आशा कुमारी, डॉ ज्योति सुल्तानिया, डॉ दीप्ति, डॉ पूजा, डॉ अमृता, शालिनी सिंह, गुड्डी कुमारी, रागिनी कुमारी व चंदा देवी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >