चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी ने जतायी नाराजगी
समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मासिक क्राइम मीटिंग सीतामढ़ी. जिले में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर एसपी ने नाराजगी जतायी है. शनिवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन सभागार में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी अमित रंजन ने थानाध्यक्षों को ताकिद किया. कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर थानाध्यक्ष स्वयं सघन गश्ती पर निकलें. इसके अलावा एसपी ने होली पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों पर अपनी नजर रखने की बात कही. कहा कि नशे के अड्डों को चिन्हित कर इस पर त्वरित कार्रवाई करें. उन्होंने थानावार कांडों की समीक्षा कर थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये. एसपी ने कहा कि पब्लिक से मित्रवत व्यवहार रखें. समस्या के समाधान में गैरबराबरी करने वाले थानाध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, मुख्यालय डीएसपी मो नजीब अनवर, पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता, बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार, सहियारा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
