परिहार में सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

जिले के परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा-अंदौली रोड में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी.

सीतामढ़ी/परिहार. जिले के परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा-अंदौली रोड में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव निवासी मो इरफान(20 वर्ष) पिता मो इस्लाम के रुप में की गयी है. हालांकि मृतक की मां जुनैदा खातून ने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में ग्रामीण मो गुड्डू, मो इरशाद, मो आरिफ एवं मो मोतीम के रूप में की गयी है. बताया है कि आरोपी मेरे पुत्र मो इरफान को अपने साथ घर से लेकर परिहार गया था. बाद में पता चला कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. आरोप लगायी कि आरोपी के द्वारा पुत्र की हत्या कर जानबूझ कर दुर्घटना की बात कही जा रही है. परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के परवाहा-अंदौली में शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात सामने आयी है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था. मेहसौल थानाध्यक्ष फैराज हुसैन ने कहा कि सदर अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >