पति, पत्नी व पुत्र को मारपीट कर किया लहूलुहान, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पति, पत्नी व पुत्र को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.

रीगा. थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पति, पत्नी व पुत्र को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. लहूलुहान अवस्था में सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घायलों में अनवर अंसारी, पत्नी नसीमा खातून एवं पुत्र असलम अंसारी शामिल है. घटना के संबंध में पीड़िता नसीमा खातून के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के अजीज अंसारी, रसुलम खातून, मोतीजा खातून, गुतैसा खातून, आजम अंसारी, साबरीन खातून को आरोपित किया गया है. साथ ही मारपीट के क्रम में कान से सोने का झुमका व नथिया छीनने का भी आरोप लगाया है. बताया है कि छोटा पुत्र असलम अंसारी बाजार से घर लौट रहा था, तो रास्ते में मतीजा खातून घेर कर मारपीट करने लगा, गाली गलौज करने लगा एवं कुल्हाड़ी से सिर पर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. उसके बाद मैं और पति अनवर अंसारी समझाने आरोपी के घर गये तो उक्त लोगों ने धक्का मुक्की कर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >