पति-पत्नी को घर में घुसकर मारपीट कर घायल किया

थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी हरे कृष्णा चौधरी ने अपने एवं पत्नी के साथ घर मे घुसकर मारपीट किये जाने को ले थाने में आवेदन दिया है.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी हरे कृष्णा चौधरी ने अपने एवं पत्नी के साथ घर मे घुसकर मारपीट किये जाने को ले थाने में आवेदन दिया है. घटना शनिवार शाम 5:00 बजे की है. जब वादी अपने पशु को भोजन खिला रहे थे. तभी ग्रामीण बीजन सिंह एवं उसके परिवार के अन्य छह लोगों ने मिलकर वादी के घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ हरवे हथियार के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने के क्रम में वादी के ऊपर भी प्रहार किया गया. जिससे उनका सर फट गया. गर्दन में भी चोट आई. इसके अलावा बहुत बुरी तरह से दोनों की पिटाई की गई. कुछ देर के बाद ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मारपीट को रोका गया. बताया गया कि दोनों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद है. जिसमें 18 जनवरी 2024 से ग्राम कचहरी का सहारा लिया जा रहा है. आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी बार-बार दी जा रही थी. ग्राम कचहरी में भी आरोपी कभी मौजूद नहीं होता था. आवेदन के आलोक में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. खबर लिखे जाने तक प्रार्थना की दर्ज नहीं की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >