गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग

थाना क्षेत्र के बाबू नरहा वार्ड 10 निवासी श्याम चंद्रवंशी के घर में गुरुवार की सुबह सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बाबू नरहा वार्ड 10 निवासी श्याम चंद्रवंशी के घर में गुरुवार की सुबह सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई. पीड़ित ने बताया कि इस घटना में घर समेत अनाज, पेटी व ट्रंक में रखे सामान, चौकी व जरूरी कागजात समेत लाखों की सामग्री जल कर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवन राय, मनोज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार व सुमन कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >