बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

शुक्रवार की रात एक बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे सड़क किनारे बने कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

परसौनी. थाना क्षेत्र के धोधनी स्थित परसौनी-सीतामढ़ी मुख्य पथ एनएच 227 पर देमा मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे सड़क किनारे बने कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि घर मे सोये दो महिलाओं को हल्की छोटे आयी हैं. दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया. दोनों की पहचान धोधनी निवासी बबिता देवी व गुड़िया देवी के रूप में हुई है. इधर, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व खलासी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात करीब दो बजे की है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय दल बल के साथ पहुंचे. जहां ट्रक (बीआर 06 जीडी 2884) को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर थाने लाया जा रहा है. ट्रक के मालिक की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >